29 Mar 2024, 21:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्या ममता का कोई राज जानते हैं कमिश्नर राजीव कुमार : रविशंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 12:01PM | Updated Date: Feb 5 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई और राज्य की पुलिस के बीच टकराव से उत्पन्न राजनीतिक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा ने सवाल किया कि क्या घोटाले की जांच करना अपराध है और क्या कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार कोई ‘राज’ जानते हैं जिसके कारण उनके लिये मुख्यमंत्री धरने पर बैठी हैं। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि सीबीआई का दुरूपयोग किया गया है और मोदी सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि इस घटना को भ्रष्टों को बचाने की ढाल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और जांच एजेंसी ने कानून सम्मत ढंग से काम किया। सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है और इसके सिपाही बिहार से उत्तर प्रदेश तक कथित भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे हैं और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। प्रसाद ने कहा कि साल 2014 में कांग्रेस ने राहुल गांधी का बयान ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाला मामले में 20 लाख लोगों को धन का नुकसान हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »