20 Apr 2024, 14:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भीषण बाढ़ - सड़कों पर दौड़े मगरमच्छ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 11:20AM | Updated Date: Feb 5 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनबरा। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद ऑस्ट्रेलिया अब भीषण बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा जलमग्न हो गया है। राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है। पानी के तेज बहाव में मगरमच्छ भी रिहायशी इलाकों की सड़कों तक पहुंच गए हैं। 
 
मौसम विशेषज्ञों ने इसे सदी की सबसे भयानक बाढ़ बताया है। उनके अनुसार बारिश जारी रही तो 20 हजार घर पानी में डूब जाएंगे। क्वींसलैंड और आसपास के इलाकों में सैकड़ों लोग घरों की छत पर फंसे हैं। टाउंसविले शहर के 400 से अधिक लोगों ने सेना की बैरकों में शरण ली है। कई घरों की पहली मंजिल पानी में डूब गई है। फ्रिज और घर के अन्य उपकरण पानी में तैर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित सैकड़ों लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। स्कूल और कार्यालयों के साथ हवाई अड्डे भी बंद हैं। बाढ़ के साथ भूस्खलन के चलते हालात और बिगड़ रहे हैं।
 
सप्ताहभर में ही हो गई सालभर के बराबर बारिश-उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मानसून के दौरान भारी बारिश होती है, लेकिन हाल में हुई वर्षा सामान्य से बहुत अधिक है। इंघम शहर में सोमवार को कुछ घंटों में ही 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने एक हफ्ते में ही सालभर के बराबर बारिश होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पूर्वोत्तर में हर साल 6.5 फीट वर्षा होती है। कई क्षेत्र में बारिश इस आंकड़े को पार कर चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »