19 Apr 2024, 05:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बहामास : हैती प्रवासियों की नौका डूबी - 28 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2019 2:25PM | Updated Date: Feb 4 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नसाऊ। उत्तरी बहामास में अबाको द्वीप के पास एक छोटी नौका के डूब जाने से 28 हैती प्रवासियों की मौत हो गयी।  हैती में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार देर रात में हुआ। बहमियन बलों और अमेरिकी तटरक्षक गार्ड ने तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले दूतावास ने बताया था कि इस घटना में 17 प्रवासियों की मौत हो गयी है।
 
दूतावास ने ट्वीट किया, इस हादसे में 28 लोग मारे गये है ओर 17 को बचा लिया गया।’’मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में जो प्रवासी बचे हैं वह अभी पुलिस हिरासत में हैं। बहामास सेना ने दावा किया कि यह अमेरिकी छोटा जहाज हो सकता है जिसे मानव तस्करी के लिए प्रयोग लाया गया होगा। सेना ने यह भी बताया कि इस वर्ष तस्करी की चार घटनाओं में हैती के कम से कम 300नागरिकों को पकड़ा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »