29 Mar 2024, 03:47:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 तालिबानी आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2019 5:42PM | Updated Date: Feb 2 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में बल्ख प्रांत के चामताल जिले में सरकारी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 तालिबानी आतंकवादी मारे गये और 12 से अधिक घायल हो गये। उत्तरी क्षेत्र में सेना के प्रवक्ता हनीफ रेजाई ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया और कई गांवों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।
 
सुरक्षा बलों के अभियान को लड़ाकू विमानों से भी मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि इलाके से आतंकवादियों के सफाये तक अभियान जारी रहेगा। रेजाई ने यह नहीं बताया कि सुरक्षा बलों में से कोई हताहत हुआ है या नहीं। तालिबान ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »