29 Mar 2024, 18:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति की मान्यता नही: मानलियो डि स्टेफानो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 5:19PM | Updated Date: Feb 1 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटली रोम। इटली के उप विदेश मंत्री मानलियो डि स्टेफानो ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने से इन्कार किया है। गुआइदो ने 23 जनवरी को खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में घोषित किया था। अमेरिका तथा कई अन्य देशों ने तुरंत उनका समर्थन किया था। विशेष रूप से फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन और ब्रिटेन ने गत शनिवार को कहा कि अगर आठ दिनों के भीतर चुनाव नहीं कराए जाते हैं तो वे गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे देंगे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुआइदो पर अमेरिका के निर्देशों पर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका उनकी सरकार के विरोधियों के साथ मिलकर उन्हें उखाड़ फेंकने की साजिश रच रहा है।

स्टेफानो ने गुरुवार को टीवी 200 प्रसारक से कहा, इटली गुआइदो को मान्यता नहीं देता है क्योंकि हम इस तथ्य का पूरी तरह से विरोध करते हैं कि एक देश या तीसरे देशों का एक समूह दूसरे देश की आंतरिक नीतियों को निर्धारित कर सकता है। इसे गैर-हस्तक्षेप का सिद्धांत कहा जाता है और इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई है। उन्होंने भी वेनेजुएला में लीबिया के युद्ध के समान सैन्य संघर्ष से बचने के महत्व पर जोर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »