29 Mar 2024, 06:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रेवल शो’ में भारत को मिला पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2019 11:47AM | Updated Date: Jan 30 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में आयोजित ‘न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रेवल शो’ में भारत को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है। अमेरिका के न्यूयार्क में 25 से 27 जनवरी तक आयोजित इस ट्रेवल शो में पर्यटन मंत्रालय में सचिव योगेन्द्र त्रिपाठी ने यह पुस्कार ग्रहण किया। पर्यटन मंत्रालय ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत न्यूयॉर्क में जैकब जेविट्स सेंटर, में आयोजित ‘न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रैवल शो-2019’ में ‘प्रेजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में हिस्सा लिया था। पर्यटन सचिव त्रिपाठी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधमंडल और भारत के पर्यटन उद्योग के कई साझेदारों ने इस शो में हिस्सा लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »