29 Mar 2024, 04:49:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 1:12PM | Updated Date: Jan 29 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मजार-ए-शरीफ। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में मुख्य सड़क के पास जांच चौकी पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में छह पुलिस अधिकारी मारे गए और अन्य तीन घायल हो गए। जिला प्रमुख सर्राजुद्दीन आबिद ने मंगलवार को शिन्हुआ को बताया, ‘‘तालिबानी आतंकवादियों ने सोमवार रात शोलगारा जिले के बोडाना कला गांव की मुख्य रोड से सटे दो सुरक्षा जांच चौकियों में हथियारों, बंदूकों, रॉकेट तथा ग्रेनेड से हमला किया।
 
इस हमले में अफगान लोकल पुलिस के छह कर्मी मारे गये और अन्य तीन घायल हो गए। जिला प्रमुख ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके की सुरक्षा के लिए भेजा गया। हमलावरों के साथ मुठभेड़ के बाद एक पुलिस अधिकारी लापता है। आतंकवादियों ने चौकियों को निशाना बनाकर उसमें आग लगा दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »