29 Mar 2024, 06:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 11:44AM | Updated Date: Jan 29 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि वह गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों की सर्वाधिक प्रभावी आवाज थे। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, जॉर्ज साहब भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं में से एक थे। बेबाक एवं निर्भीक, बेलागलपेट एवं दूरदर्शी फर्नांडिस ने हमारे देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। वह गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों की सर्वाधिक प्रभावी आवाजों  में से एक थे। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।
 
उन्होंने कहा, जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं, हम एक बहुत असरदार मजदूर नेता के रूप में उन्हें याद करते हैं जो न्याय के लिए लड़ा, वह एक ऐसे नेता थे जो शक्तिशाली से शक्तिशाली राजनीतिज्ञों को झुका देते थे, एक विजनरी रेल मंत्री और एक महान रक्षा मंत्री थे जिन्होंने भारत को सुरक्षित एवं ताकतवर बनाया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में फर्नांडिस अपनी राजनीतिक विचारधारा से तनिक भी नहीं विचलित हुए। उन्होंने आपातकाल का प्राणपण से विरोध किया। उनकी सादगी एवं विनम्रता अनुकरणीय है। मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं दिवंगत नेता के परिजनों, मित्रों एवं लाखों चाहने वालों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »