17 Apr 2024, 03:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति कोविंद ने जताया जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 11:32AM | Updated Date: Jan 29 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समाजवादी नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि वह सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा, जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने रक्षा मंत्री समेत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। वह सादा जीवन शैली और उच्च विचार के प्रतीक थे। वह सदैव लोकतंत्र की रक्षा के लिए तत्पर रहे, खास तौर पर आपातकाल का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
 
समाजवादी नेता एवं अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का आज यहां निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार अल्ज़ाइमर यानी स्मृतिलोप की बीमारी से पीड़ित फर्नांडिस ने सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू हो गया था। कर्नाटक में मंगलोर के रहने वाले श्री फर्नांडिस आपातकाल का विरोध करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »