20 Apr 2024, 13:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है: ममता बनर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 11:30AM | Updated Date: Jan 29 2019 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर ‘नफरत और भेदभाव’ की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा समय में देश में भय का माहौल है। बनर्जी ने खेल श्री पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भय का माहौल है। 
 
भाजपा की निंदा करने वालों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिये धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैसे के लिए स्टिंग ऑपरशन किये जा रहे हैं। कम्प्यूटर से लेकर इंटरनेट, मोबाइल फोन से लेकर बैंक सभी जगह लोगों की निजता पर हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कारण उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। 
 
आर्थिक संरक्षण की कमी के कारण खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई क्लबों की मदद करना चाहता, तो बाधा उत्पन्न की जा रही है। सीबीआई उसे धमका रही है। लोग भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए केंद्र सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहा है, इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »