वॉशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला के स्वघोषित अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुआइदो द्वारा नियुक्त कार्लोज अल्फ्रेडो वेचिओ को अमेरिका में वेनेजुएला का उप राजदूत स्वीकार कर लिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया, अमेरिका ने वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुआइदो द्वारा नियुक्त कार्लोज अल्फ्रेडो वेचिओ को अमेरिका में वेनेजुएला सरकार का उप राजदूत स्वीकार कर लिया है। श्री वेचिलो अमेरिका में वेनेजुएला के राजनयिक मामलों से संबंधित कामकाज के प्रभारी होंगे।