20 Apr 2024, 18:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की करेगा अधिक यूएवी का निर्माण : राष्ट्रपति अर्दोगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 11:46AM | Updated Date: Jan 28 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटाल्या। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोगन ने घोषणा की है कि देश आने वाले महीनों में अधिक संख्या में मानवरहित विमानों (यूएवी) का निर्माण करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू ने बताया कि श्री अर्दोगन ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, देश में निगरानी और सशस्त्र ड्रोन दोनों का निर्माण हो रहा है।
 
अब, हम बड़े पैमाने पर सशस्त्र मानवरहित विमानों का निर्माण कर रहे हैं और इसे कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा उद्योग को हाल में मिली सफलता में स्थानीय निर्माताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। स्थानीय निर्माताओं ने तुर्की रक्षा उद्योग की लगभग 65 प्रतिशत आवश्यकताओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में जिन ड्रोन का उत्पादन होने वाला है, वे भविष्य में दुनिया के लिए मिसाल बनेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »