19 Apr 2024, 18:17:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घृणापूर्ण शब्दों की पुनरावृत्ति से परेशान हैं संयुक्त राष्ट्र महासचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 11:28AM | Updated Date: Jan 19 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संरा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को विश्व समुदाय से घृणापूर्ण भाषण देने से गुरेज करने की अपील की। गुटेरेस ने इस साल से अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “घृणापूर्ण भाषण और नफरत वाले अपराध सीधे तौर पर मानवाधिकारों, सतत विकास, शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। हम लंबे समय से घृणापूर्ण शब्दों की पुनरावृत्ति से परेशान हैं। 
 
जहरीले विचार राजनीतिक बहस को भेद रहे हैं और मुख्यधारा को प्रदूषित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमें समाज के हर वर्ग को उन मूल्यों की लड़ाई में शामिल करने की आवश्यकता है जिसका मौजूदा समय में दुनिया सामना कर रही है, विशेष रूप से, घृणापूर्ण भाषण, विदेशी लोगों से नफरत और असहिष्णुता के उदय से निपटने की लड़ाई में।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »