20 Apr 2024, 12:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं जल्दी भूल जाती हैं दर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 11:44PM | Updated Date: Jan 13 2019 11:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। दर्द को लेकर महिलाओं और पुरुषों की प्रतिक्रिया को लेकर चौंकाने वाला शोध सामने आया है। ताजा अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाएं दर्द जल्दी भूल जाती हैं। यह नतीजे अब तक की धारणा के विपरीत हैं। आमतौर पर माना जाता है कि महिलाएं ऐसी घटनाओं को लंबे समय तक याद रखती हैं, जिससे उन्हें चोट पहुंची हो और दर्द हुआ हो। कनाडा की यूनिवर्सिटी आॅफ टोरंटो मिसिसुगा के शोधकतार्ओं ने इस संबंध में अध्ययन को अंजाम दिया। शोधकतार्ओं ने कहा कि दर्द देने वाली किसी घटना को याद रखने के मामले में महिलाओं और पुरुषों की प्रतिक्रिया अलग-अलग होती है। मनुष्यों और चूहों पर किए गए प्रयोग में यह बात प्रमाणित हुई।

 
वैज्ञानिकों ने बताया कि पुरुष दर्द की घटनाओं को स्पष्टता से याद रखते हैं। वहीं महिलाएं प्राय: भूल जाती हैं। दोबारा उसी तरह की दर्द की घटना होने पर पुरुष ज्यादा तनाव में आ जाते हैं और उन्हें पिछली घटना पूरी तरह याद आने लगती है। इससे उनका दर्द भी बढ़ जाता है। वहीं महिलाएं पिछले अनुभव को सोचते हुए नई चोट के दर्द को लेकर ज्यादा तनाव नहीं महसूस करती हैं।
 
तनाव भी लेते हैं पुरुष 
शोध से जुड़े असिस्टेंट प्रोफेसर लॉरेन मार्टिन ने कहा, 'अब तक यह माना जाता था कि महिलाएं दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं और तनाव भी ज्यादा लेती हैं, लेकिन नतीजे चौंकाने वाले हैं। हमने पाया है कि पुरुष दर्द को लेकर ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं और तनाव भी लेते हैं। अगर पिछला दर्द याद रह जाए तो यह नए दर्द को और ज्यादा घातक बना देता है। हम यह भी जानते हैं कि दर्द क्यों याद रहता है। ऐसे में अगर लोगों को ऐसी दवा दी जाए जो दर्द से जुड़ी उनकी पुरानी याद को कम कर दे, तो नई चोट के दर्द का एहसास कम किया जा सकता है।'
 
अध्ययन में चूहों को भी किया शामिल
अध्ययन को करेंट बायलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में चूहों और मनुष्यों दोनों को शामिल किया गया था। अध्ययन के दौरान उन्हें विशेष कमरे में आग की लौ के जरिये हल्का सा जलने का दर्द दिया गया। एक दिन बाद दोबारा उतनी ही तेज लौ से पुरुषों ने ज्यादा जलन महसूस की। वहीं महिलाओं की प्रतिक्रिया में पिछले अनुभव की कोई विशेष भूमिका नहीं देखी गई। उन्हें दूसरी बार भी उस लौ से समान दर्द का ही अनुभव हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »