20 Apr 2024, 15:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुलाम नबी आजाद बोले- यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 4:35PM | Updated Date: Jan 13 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बसपा और सपा के उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने के बाद खुद को उपेक्षा का शिकार समझ रही कांग्रेस ने आज बड़ा ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने घोषणा की है कि पार्टी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी यानि प्रत्याशी उतारेगी। आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने बैठक की।
 
बैठक के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी शक्ति से अपनी विचारधारा का पालन करते हुए यह चुनाव लोकसभा लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगे। उन्होने कहा कि, हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, हमारी तैयारी पूरी है, नतीजे चौंकाने वाले होंगे? 
 
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि संसद की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। भाजपा पर किसानों का उत्थान न करने का आरोप लगाते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे, वह हमने पूरे किए. कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया।
 
मीडिया से बात करते हुए आजाद ने कहा, हम तो गठबंधन चाहते थे, लेकिन उन्होंने हमारे साथ आना उचित नहीं समझा। हम सभी सीटों पर अकेले लडऩे के लिए तैयार हैं। हमारी तैयारी पूरी है और जो भी दल बीजेपी को हराने के लिए हमारे साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को महागठबंधन का ऐलान करते हुए अखिलेश यादव और मायावती ने यूपी की 38-38 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। इसके अलावा रायबरेली और अमेठी की सीट पर महागठबंधन की ओर से कोई उम्मीदवार ना उतारने की बात कही गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »