29 Mar 2024, 18:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप सरकार ने दिए एच 1बी वीजा में संशोधन के संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 11:34AM | Updated Date: Jan 12 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। भारतीयों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से खुशखबरी आयी है। ट्रंप प्रशासन ने एच 1बी वीजा में संशोधन के संकेत दिए हैं। चूंकि मौजूदा सिस्टम में ग्रीन काड्र्स के लिए 7 प्रतिशत का कंट्री कोटा या वैध अस्थाई निवास (लीगल पमार्नेंट रेजिडेंसी या एलपीआर) लागू होते हैं। यही कारण है कि भारत और चीन जैसे बड़े देशों के नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वीजा की प्रक्रिया में संशोधन का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह टैलंटेड और हाइली स्किल्ड लोगों को अमेरिका में करियर बनाने को प्रोत्साहित करना और उनके लिए नागरिकता का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं। प्रेजिडेंट का यह बयान इमिग्रेशन रिफॉर्म और दक्षिणी सीमा पर दीवार खड़ी करने को लेकर छिड़ी तेज बहस के बीच आया है। ट्रंप का कहना है कि घुसपैठ रोकने के लिए दक्षिणी दीवार बहुत जरूरी है। उन्होंने वैध अप्रावसियों के लिए अमेरिका आने का रास्ता आसान बनाने की भी बात कही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »