29 Mar 2024, 02:49:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हम पर विश्‍वास करने के लिए राजस्थान वासियों का धन्‍यावाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 2:13PM | Updated Date: Dec 17 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री तथा सचिन पायलट के उप मुख्यमंत्री  के रूप में शपथ लेने के बाद राजस्थान की जनता का आभार जताया और उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगी। राहुल ने सोमवार को ट्वीट किया  - कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार।
 
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाईे राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है हम अपनी जम्मिेदारी पूरी तरह निभाएंगे। गौरतलब है कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित समारोह में गहलोत और पायलट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »