19 Mar 2024, 11:59:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में दो ट्रेनों के बीच टक्कर - 7 लोगों की मौत, 43 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 4:42PM | Updated Date: Dec 13 2018 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में गुरुवार को एक हाई स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए। अंकारा के गवर्नर वासिप साहिन ने यह जानकारी दी। साहिन ने कहा कि घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है। इस हादसे में चार  लोगों के मरने और 43 अन्य के घायल होने की रिपोर्ट आई थी। 
 
एक लोकोमोटिव इंजन से टकरा ट्रेन  दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसके दो डिब्बे पलट गये। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन अंकारा और कोन्या प्रांत के बीच गुजर रही थी। वीडियो फुटेज में दिखाये गये दृश्यों में  लोहे के पुल के कुछ  हिस्से ट्रेन पर गिरे हुए थे और आपात सेवा कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए थे। एम्बुलेंस, दमकल एवं  बचाव टीमों को मौके पर रवाना किया गया है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »