19 Mar 2024, 08:47:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंगलवार से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र - होगा हंगामेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 2:27PM | Updated Date: Dec 9 2018 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद के मंगलवार से शुरु हो रहे शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। राफेल सौदे ,सीबीआई विवाद ,किसानों की समस्या, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी को देखते हुए सत्ता पक्ष ने जवाबी रणनीति में राममंदिर के मुद्दे को गरमाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।
 
सत्र शुरु होने के दिन ही  पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं जिनका असर भी दोनों सदनों की कार्यवाही पर दिखायी देगा। इन  चुनावों को लेकर सत्तारुढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बीच गर्मागरम बहस हो सकती है। विपक्षी दल उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के  मुद्दे को उछालने का प्रयास कर सकते हैं।
 
वामपंथी  दल किसानों की  समस्याओं को भी सदन में उठाना चाहते हैं जिनमें गन्ना किसानों की कठिनाइयां  प्रमुख है। संसद के दोनों सदनों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राममंदिर के निर्माण के लिए गैरसरकारी विधेयक पेश करने की घोषणा कर चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »