28 Mar 2024, 17:24:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राम की बरात लेकर नेपाल जाएंगे पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 10:56AM | Updated Date: Oct 19 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल सरकार ने सीता विवाह पंचमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का फैसला किया है। नेपाल में विवाह पंचमी का पर्व 12 दिसंबर को मनाया जाएगा।  प्रत्येक वर्ष विवाह पंचमी के दिन भगवान राम की बरात अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक जाती है। नेपाल सरकार ने 12 दिसंबर को विवाह पंचमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल का आधिकारिक दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। मोदी का यह पांचवां नेपाल दौरा होगा। मोदी अयोध्या से भगवान राम की बरात लेकर जनकपुर पहुंचेंगे।  उल्लेखनीय है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार माता सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। 
 
मई में जनकपुर पहुंचे थे मोदी
गौरतलब है कि मोदी ने मई में जनकपुर का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान अयोध्या-जनकपुर के बीच बस सेवा की शुरुआत करने के साथ ही जनकपुर के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा भी की थी। वर्ष 1910 में जनकपुर में माता सीता को समर्पित विशाल जानकी मंदिर का निर्माण किया गया था।  यह मंदिर 50 मीटर ऊंचा है और 4860 वर्ग फुट में फैला हुआ है। जानकी मंदिर का निर्माण पत्थर और मार्बल से किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »