28 Mar 2024, 20:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मछली पकड़ने वाली नाव पर हमला - 17 मछुआरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 12:24PM | Updated Date: Sep 19 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साना। यमन के अल-खौखा क्षेत्र में लाल सागर बंदरगाह में युद्ध-पोत से मछली पकड़ने वाली नाव पर किए गए हमले में 17 मछुआरे मारे गए। मछुआरों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि युद्धपोत द्वारा किये गए हमले में नाव पर सवार सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। सऊद अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नाव पर हमला करने से इंकार किया और कहा कि मछुआरों पर एक अज्ञात युद्ध पोत से गोलीबारी की जिसमें 17 लोग मारे गए। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मालिकी ने एक बयान में कहा, “गठबंधन सेना आश्वस्त करती है कि गठबंधन की नौसेना द्वारा अल-खौखा बंदरगाह में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को लक्षित करने किये गए हमलों की कुछ मीडिया की खबर निराधार है।” उन्होंने हाउती विद्रोहियों पर पूर्व में इस तरह के हमले करने का आरोप लगाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »