28 Mar 2024, 16:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में 'मैंगखुट' तूफान का कहर, दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 1:23PM | Updated Date: Sep 18 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के दक्षिणी क्षेत्रों में विनाशकारी तूफान 'मैंगखुट' के कारण सोमवार को भारी बारिश हुयी। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रमुख परिवहन सेवाओं कोे निलंबित कर दिया गया है। तूफान के कारण लाखों लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। चीन के मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी। 
 
फिलीपीन्स में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान मैंगखुट ने रविवार को चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक दी। फिलीपीन्स में इस तूफान के कारण 65 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। चीन के मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के कारण चार से छह इंच तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार को ही तूफान गुइझोउ, चोंगकिंग और युन्नान प्रांत में पहुंचा। चीनी मौसम विभाग के मुताबिक मैंगखुट 1949 से अब तक के 10 सबसे विनाशकारी तूफानों में गिना जा रहा है। तूफान के कारण 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।
 
ग्वांगडोंग प्रांत में तूफान के कारण दो लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है। सरकारी मीडिया के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोगों ने सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को एक नोटिस जारी कर बताया था कि उसने ग्वांगडोंग, हैनान, ग्वांगझी, गुइझोउ और युन्नान प्रांत के प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 24 हजार से ज्यादा अधिकारियों को भेजा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »