29 Mar 2024, 03:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने केंद्र की राजकोषीय नीति की आलोचना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 7:06PM | Updated Date: Aug 16 2018 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केन्द्र सरकार की राजकोषीय नीति की   आलोचना करते हुए कहा कि रुपये की रिकॉर्ड गिरावट बेहद चिंतनीय है और इसका तेल आयात पर खर्च और अन्य वस्तुओं पर असर पड़ेगा। पिछले कई दिनों से डॉलर के मुकाबले रूपया कमजोर बना हुआ है। तुर्की की मुद्रा लीरा के कमजोर पड़ने से मंगलवार एक डालर की कीमत पहली बार 70 रुपये के पार निकली और गुरुवार को भी इससे ऊपर बनी हुई है। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा,"रुपया  लुढ़कर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। हम इससे बहुत ंिचतित हैं। तेल आयात के खर्च में उछाल आयेगा। सब्जियों की कीमतें और बढ़ेंगी। नोटबंदी के बाद से रुपया लगातार लुढ़क रहा है।" उन्होंने कहा कि और अनौपचारिक क्षेत्र और छोटे उद्योग बंद होगें। किसानों का संकट और विकट होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »