28 Mar 2024, 17:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अवैध रूप से रहे अफ्रीकी लोगों के दस्तावेज जब्त किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 5:27PM | Updated Date: Jul 21 2018 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में पूर्वी बेंगलुरु में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों की छह टीमों ने शनिवार को 25 मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की और अवैध रूप से रहे नाइजीरिया और युगांडा के नागरिकों के दस्तावेज जब्त कर लिए। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के निवासियों का मुद्दा उठा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह छह बजे पुलिसकर्मियों की छह टीमों ने पासपोर्ट एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 25 अफ्रीकी मूल के लोगों के पासपोर्ट, वीजा और निवास संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए। सूत्रों ने बताया कि मंजूनाथनगर से स्टेनली नामक एक व्यक्ति को 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में शिकायत मिली थी कि अफ्रीकी मूल के कुछ लोग अवैध रूप से शहर में रह रहे हैं। यह संस्था देश में रह रहे विदेशियों के पंजीकरण, आंदोलन, आने-जाने की मंजूरी और उनके रहने की अवधि को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।    

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »