29 Mar 2024, 03:44:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कॉल सेंटर घोटाला : भारतीय मूल के 21 लोगों जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 4:48PM | Updated Date: Jul 21 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में लाखों डॉलर के पुराने कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 21 व्यक्तियों को 20 साल तक की सजा मिली है। यह मामला भारत से चलाए जा रहे एक कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका में हजारों लोगों के साथ हुई लाखों डॉलर की धोखाधड़ी से जुड़ा है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने कहा कि 21 लोगों को चार से 20 साल तक की सजा दी गई है। कई अन्य आरोपियों को सजा पूरी होने पर भारत भेज दिया जाएगा।
 
सेशंस ने कहा - यह मामला वृद्ध लोगों के साथ धोखाधड़ी को रोकने तथा अमेरिकी लोगों के सबसे असुरक्षित वर्ग को फंसने से बचाने के हमारे प्रयासों का आज तक की तारीख की सबसे बड़ी जीत है। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा कि भारत स्थित कॉल सेंटर विभिन्न टेलीफोन धोखाधड़ी योजनाओं के जरिए बुजुर्गों एवं वैध शरणार्थियों समेत असुरक्षित अमेरिकी नागरिकों को शिकार बनाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »