29 Mar 2024, 19:35:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटिश नियामक का फेसबुक पर जुर्माना लगाने पर विचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 1:00PM | Updated Date: Jul 12 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के सूचना नियामक ने कहा है कि फेसबुक के लाखों उपयोगकर्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी की गोपनीयता के उल्लंघन के मामले में फेसबुक पर जुर्माना लगाने पर विचार कर किया जा रहा है। 
 
अमेरिका और यूरोपीय संघ के सांसदों ने फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से पूछा है कि कंसल्टेंसी कैंब्रिज एनालिटिका को अनुचित रूप से 8.7 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी एक शोधकर्ता से वहां तक कैसे पहुंची? 
 
ब्रिटेन की सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने राजनीतिक प्रचार अभियान में डाटा का इस्तेमाल करने की जांच संबंधी जानकारी के बारे कहा कि उनका कार्यालय फेसबुक पर 663,850 डॉलर जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि फेसबुक लोगों की जानकारी की सुरक्षा करने में कानूनी रूप से असफल रहा है और यह स्पष्ट नहीं कर सका है कि उसके पास से लोगों की जानकारी दूसरे एजेंसियों तक कैसे पहुंची? 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »