29 Mar 2024, 10:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आपातकाल को लेकर अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 3:36PM | Updated Date: Jun 25 2018 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आपातकाल के लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि पार्टी ने मात्र सत्ता में बने रहने के अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गई और 21 महीनों तक राष्ट्र को कष्ट यातनाओं के दौर से गुजरना पड़ा था।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल घोषित किया था।
 
भाजपा अध्यक्ष ने आपातकाल की 43 वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्विटर के जरिये निशाना साधा। भाजपा आज के दिन को 'काला दिवस' के रुप में मना रही है। शाह ने ट्वीटर पर लिखा आपातकाल के दिन असंख्य लोगों को बिना वजह से कालकोठरी में डाल दिया गया था और देश की जनता ने 21 महीनों तक अनेक कष्ट और यातनाएं सहीं।
 
भाजपा अध्यक्ष ने ऐसे आपातकाल में लोकतंत्र को पुन: स्थापित करने में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी देशवासियों को कोटि-कोटि वंदन करते हुए लिखा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस द्वारा मात्र सत्ता में बने रहने के अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। देश की संसद को निष्क्रय बना कर उच्चतम न्यायालय को मूकदर्शक की हैसियत में तब्दील कर दिया गया और अखबारों की जुबान पर ताले जड़ दिए गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »