25 Apr 2024, 19:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री मोदी - पौधे के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 1:59PM | Updated Date: Jun 24 2018 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' जरिये देश को संबोधित किया। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रसारित होकर करीब आधे घंटे चला। ये साल 2014 से चल रहे मन की बात कार्यक्रम का ये 45वां संस्करण था। बता दें कि 'मन की बात' कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है और इस कार्यक्रम के पीएम मोदी देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय जनता के सामने रखते हैं। साल 2014 के अकटूबर माह से पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी। 
 
इससे पहले पिछले माह की आखिरी रविवार को मन की बात के 44वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने फिट इंडिया, पर्यावरण और योग पर बात की। इसके अलावा पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि पौधों को लगा देना काफी नहीं है बल्कि लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह उस पौधे के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें। वहीं भारतीय नौसेना की 6 महिला अफसर द्वारा दुनिया की परिक्रमा पर भी पीएम मोदी बोले थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »