24 Apr 2024, 04:22:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथियोपिया में प्रधानमंत्री की रैली में विस्फोट, 83 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 12:59PM | Updated Date: Jun 24 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदिस अबाबा। इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में शनिवार को नए प्रधानमंत्री अबी अहमद के समर्थन में आयोजित रैली में हुए विस्फोट में 83 लोग घायल हो गए जिनमें छह की हालत गंभीर है। अहमद के सेना प्रमुख फितसुम अरेगा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद अहमद ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा था, कुछ लोगों की मौत हुई है।
 
इस बीच पुलिस आयोग के उप प्रमुख गिर्मा कासा ने सरकार से संबद्ध फना ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन को बताया कि इस हमले में 100 लोग घायल हुए हैं जिनमें 15 की हालत गंभीर है। इससे पूर्व सेना प्रमुख अरेगा ने ट्विटर पर लिखा था कि अज्ञात हमलावरों ने रैली पर ग्रेनेड से हमला किया जिसमें कई लोग मारे गये।
 
इस हमले में प्रधानमंत्री को कुछ नहीं हुआ और वह पूरीतरह सुरक्षित हैं। सेना प्रमुख ने इस हमले के संदिग्धों की पहचान फिलहाल नहीं बताई है। इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में शनिवार को नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अबी अहमद के समर्थन में आयोजित रैली में हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 132 लोग घायल हो गए।
 
इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्री आमिर अमन ने यह जानकारी दी। अमन ने ट्विटर पर कहा, हमले में घायल एक व्यक्ति की ब्लैक लायन हॉस्पिटल में मौत हो गयी। मृतक के परिवार और देश के नागरिकों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, यह बहुत बुरा हुआ, लेकिन इससे हमारी एकता कभी नहीं टूटेगी। इससे पहले सेना प्रमुख फितसुम अरेगा ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि अज्ञात हमलावरों ने रैली पर ग्रेनेड से हमला किया जिसमें कई लोग मारे गये। इस हमले में प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सेना प्रमुख ने इस हमले के संदिग्धों की पहचान फिलहाल नहीं बताई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »