29 Mar 2024, 07:25:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के दीर्घकालिक उपाय होंगे : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2018 11:45AM | Updated Date: May 27 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी लाने के स्थायी एवं दीर्घकालिक उपाय किये जा रहे हैं। शाह ने यहां पार्टी मुख्यालय में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर जैसी स्थिति अभी बन गयी है वैसी स्थिति कांग्रेस के शासनकाल में तीन साल तक रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का ऐसा समाधान निकालने की योजना बना रही है जो लंबे समय तक प्रासंगिक रहे।
 
कांग्रेस के इस आरोप कि भाजपा दलितों पर अत्याचार करने वाली पार्टी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दलितों के गांवों पर हमले हुए हैं और उन्हें गांवों से भागना पड़ा है। तमिलनाडु में तूतीकोरीन की घटना से जुड़े  एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है फिर भी केन्द्र सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री ने भी चिंता व्यक्त की है। यह पूछने पर कि आने वाले चुनावों में वह मोदी के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं, शाह ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। दोनों नेताओं के बीच भाषण देने की प्रतिस्पर्धा के बारे में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में तथ्य नहीं होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »