29 Mar 2024, 21:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाईजीरिया में बोको हराम के हमले में 21 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 12:11PM | Updated Date: Apr 25 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानो। नाईजीरिया के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने अलग-अलग हमले में 21 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय आतंकवाद विरोधी मिलिशया के एक सदस्य ने बताया कि आंतकवादियों ने बोर्नो राज्य में जलावन लकड़ी इकट्ठा कर रहे 18 वनकर्मियों को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। यह स्थान कैमरून की सीमा से लगा हुआ है।
 
एक अन्य सदस्य ने बताया कि शव कई मीटर क्षेत्र में पड़े हुए थे और इन सभी को सिर पर या पीछे से गोली मारी गई थी। वहीं दूसरी घटना वूम्बी गांव के निकट हुई, जहां एक वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आने से उसमें सवार तीन लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »