20 Apr 2024, 13:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

20 भारतवंशी लड़ेंगे अमेरिकी संसद का चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 12:35PM | Updated Date: Apr 24 2018 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए रिकॉर्ड 20 भारतवंशी उम्मीदवार मैदान  में  हैं।   हालांकि  एरिजोना में यह 24 अप्रैल को होगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सभी भारतीय मूल के लोगों ने कुल एक करोड़ 55 लाख डॉलर का चंदा जमा किया है। इनमें से सात ने 10-10 लाख डॉलर का चंदा जुटाया है।
 
एरिजोना से हिरल टिपिरनेनी चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय मूल के अमरीकियों की ओर से जमा की गई एक करोड़ 55 लाख डॉलर की चंदा  राशि अमरीका में किसी जातीय समूह की ओर से जमा की गई रिकॉर्ड राशि है। संघीय चुनाव आयोग ने चंदा संग्रह का जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार इलिनोइस के सांसद राजा कृष्णामूर्ति ने सर्वाधिक 35 लाख डॉलर का चंदा जमा किया। भारतीय मूल के वैज्ञानिक एवं उद्यमी शिव अय्यादुरै मैसाचुसेट्स से सीनेट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »