19 Apr 2024, 06:18:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

VHP के नए अध्यक्ष कोकजे बोले - जल्‍द बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 3:42PM | Updated Date: Apr 23 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे अपने पदाधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन किए। दर्शन और पूजन कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, यह सपना अशोक सिंघल और दूसरे लोगों ने देखा था। 
 
जल्‍द होगा मंदिर का सपना पूरा 
राम मंदिर के निर्माण का जो लोग सपना देख रहे थे उनका सपना बहुत जल्द सच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगा। कोर्ट का फैसला आते ही यहां पर मंदिर का निर्माण काम शुरू हो जाएगा। 
 
सुप्रीम कोर्ट के पास पूरा अधिकार...  
सदाशिव कोकजे ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जो कुछ भी जरूरी है वो करना चाहिए, हम इस बात के पक्षधर हैं। राम मंदिर को लेकर कोर्ट का क्या फैसला आ सकता है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पास पूरा अधिकार है कि वह पुराने फैसले पलट दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »