29 Mar 2024, 19:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नकवी के बयान पर बोले रिजिजू,- मैं खाता हूं बीफ, मुझे कौन रोकेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 10:04AM | Updated Date: May 27 2015 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गौमांस खाने वालों को पाकिस्तान जाने की नसीहत देने वाले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान पर गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भड़क गए हैं। रिजिजू ने कहा कि मैं बीफ खाता हूं, मुझे कोई रोक सकता है क्या?
 
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार एजल की दो दिनी यात्रा पर आए रिजिजू ने मंगलवार को यहां कि वे नकवी के इस बयान को आपत्तिजनक मानते हैं कि गोमांस खाने वाले पाकिस्तान चले जाएं।
 
रिजिजू ने इस बयान को अवांछनीय बताया। उन्‍होंने कहा कि, वैसे राज्य जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं, वहां गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बना सकते हैं। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों पर इसे थोपा नहीं जा सकता। यहां बहुसंख्य लोग गोमांस खाते हैं।
 
रिजिजू ने आगे कहा, मैं बीफ खाता हूं। मैं अरुणाचल प्रदेश से हूं। क्या कोई मुझे रोक सकता है? हमें किसी के रोजाना के कामों से आहत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह एक लोकतांत्रिक देश है। लेकिन कई बार ऐसे बयान दिए जाते हैं जो रुचिकर नहीं होते। 
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हिंदू बहुसंख्यक प्रदेश है, गुजरात भी है, मध्य प्रदेश भी है, अगर वे ऐसे कानून बनाते हैं जो हिंदू समाज के लिए हितकारी हों तो उन्हें ऐसा करने दिया जाए। लेकिन हमारी जगह पर जहां हम बहुसंख्यक हैं, हमारी मान्यताओं के लिए हितकारी कानून ही बनने चाहिए।
 
उन्होंने कहा, हमें उनके जीवन के तरीके से दिक्कत नहीं है, उन्हें हमारे तरीके से नहीं होनी चाहिए। अगर कोई ऐसा बयान देता है जो आपकी मान्यताओं पर थोपा हुआ-सा लगे तो यह अच्छा नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »