काहिरा। समुद्र में पानी के भीतर महिला की डिलीवरी रेड सी से घिरे हुए इजिप्ट के शहर दहाब में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर लोग दंग रह गए। यहां समुद्र किनारे एक महिला लहरों में नहाकर मजा ले रही थी कि तभी उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। ये देख वहां मौजूद दो लोगों ने उस महिला की अंडरवॉटर डिलिवरी कराई और बच्चे को भी समुद्र के पानी से बाहर निकाला। उनके साथ एक वृद्ध व्यक्ति भी था जिसने बच्चे के जन्म में मदद की। ऐसा माना जा रहा है
गर्भवती महिला स्नान के लिए समुद्र में गई थी वहां उसे जबरदस्त लेबर पेन शुरू हुई और वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया। दोनों पार्टनर में से एक डॉक्टर बताया जा रहा है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि समुद्र के पानी से एक वृद्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लिए पानी से निकलता है। उसके थोड़े ही देर बाद महिला भी पानी से निकलती है। उसे देखकर बिल्कुल लग ही नहीं रहा था कि उसने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है। बीच पर एक छोटा बच्चा और एक व्यक्ति इंतजार करते दिख रहे हैं जो शायद उसका पार्टनर और पहला बच्चा है।