19 Apr 2024, 19:10:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मिड डे मिल का खाना खाकर 50 छात्राएं बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 5:36PM | Updated Date: Mar 16 2018 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। देश के कई राज्यों में मिड डे मिल के खाने में शिकायतें मिलती रहती है। दूषित खाने को लेकर कई बच्चों की जान खतरे में आ चुकी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के एचाा जिले में सामने आया है। यहां एक स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद कम से कम 50 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दो छात्राओं की स्थिति गंभीर है।

यह घटना जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की है। डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती लक्षण देख कर मामला फुड प्वॉइजनिंग का लग रहा है। छात्राओं के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। इस घटना से पहले भी छात्राओं ने मिड डे मील के खराब स्तर के बारे में स्कूल प्रशासन को बताया था। डीएम ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही एटा के डीएम अमित किशोर ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »