28 Mar 2024, 14:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में संघर्ष समाप्त होने पर सहमति बन पाना मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 6:19PM | Updated Date: Feb 22 2018 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के दूत स्टेफन डे मिस्तूरा ने कहा कि उन्हें आशा है कि सीरिया के संघर्ष में घिरे क्षेत्र पूर्वी घोता में जारी लड़ाई को समाप्त कराने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सहमति बन जाएगी, लेकिन यह इतना आसान नहीं है।

जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र पहुंचने पर उन्होंने कहा, ''मैं आशा करता हूं कि ऐसा हो, लेकिन कठिन है। यह अत्यंत आवश्यक है।''  सहमति नहीं होने पर क्या होगा, के सवाल पर उन्होंने कहा तब हम लोगों को ऐसी कोशिश करनी होगी कि जल्द से जल्द मसले पर सहमति बने क्योंकि संघर्षविराम तथा मानवीय पहुंच के सिवाय और कोई विकल्प नहीं है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »