20 Apr 2024, 17:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

4 मिनट में डूब गया 4 मंजिला जहाज, 9 की मौत 28 लापता, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 9:47AM | Updated Date: Jun 26 2017 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबिया। कोलंबिया में रविवार को एक टूरिस्ट जहाज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह जहाज मात्र 4 मिनट में डूब गया। 
 
150 लोग थे सवार 
इस जहाज में लगभग 150 लोग सवार थे। सभी लोग जहाज पर अपना वीकेंड मनाने आए थे। यह टूरिस्ट जहाज मेडेलिन से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर डूबा है। यह टूरिस्ट जहाज चार मंजिला था। 
 
तस्वीरें वायरल 
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हादसे के तुरंत बाद लोगों को बचाने के लिए फौरी तौर पर बचाव कार्य चलाया गया। कई छोटी बोटों और नावों को लोगों को बचाने के लिए लगाया गया।

एकदम से डूब गए...
हादसे में घायल हुई एक महिला का कहना है कि जो लोग पहली और दूसरी मंजिल पर थे, वे एकदम से डूब गए, हालांकि ऊपरी मंजिल वाले कुछ लोग बच गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार करीब 100 लोगों को बचाया गया है। वहीं 28 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जहाज डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »