19 Mar 2024, 17:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी मीडिया की 'भविष्यवाणी'- 2019 में मोदी का जीतना तय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 3:31PM | Updated Date: Mar 16 2017 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेइचिंग। यूपी में बीजेपी की शानदार जीत से ड्रैगन भी डर गया है। पीएम मोदी की बढ़ती ताकत को लेकर चीनी मीडिया में प्रतिदिन आलेख लिखे जा रहे हैं। चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि यूपी में बीजेपी की जीत के बाद चीन और भारत के संबंधों में और सख्ती आएगी। साथ ही लिखा है कि भारत के विकास और तेज गति से होगी।

अखबार ने लिखा है कि अब मोदी की हार्डलाइनर छवि और मजबूत होगी। अखबार ने चेताया है कि भारत अब चीन जैसे देशों के साथ समझौता नहीं करने की नीति को और आगे बढ़ाएगी। इस लेख में बताया गया है कि मोदी सरकार आने के बाद भारत की घरेलू और कूटनीति में तेजी से बदलाव आए हैं। पहले जहां भारत वैश्विक स्तर पर रक्षात्मक रवैया अपनाता रहा है, वहीं मोदी सरकार आने के बाद आक्रामक रुख दिखाई देने लगा है।

पीएम मोदी लाए हैं बदलाव 
गलोबल टाइम्स ने लिखा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें, तो प्रधानमंत्री मोदी भारत के पुराने बर्ताव में बदलाव लाए हैं। पहले भारत किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था, लेकिन अब वह अपने हितों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए बाकी देशों के साथ जुड़े विवादों में भी साफगोई से अपना पक्ष रखता है। इस जीत के साथ ही PM मोदी और मजबूत हुए हैं। 

सीमा विवाद पर हल की उम्मीद 
लेख में आगे कहा गया कि PM मोदी ने अमरीका और जापान के साथ रक्षा संबंधों को और मजबूत किया। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र को फिर से संतुलित करने की अमरीकी नीति को समर्थन दिया। दक्षिणी चीन सागर विवाद पर भी उन्होंने अमरीका के पक्ष का समर्थन किया। इसके साथ ही BJP और मोदी को हाईलाइनर्स बताते हुए इस लेख में कहा गया कि जमीन पर ये हार्डलाइनर्स भले ही लचीले ना दिखें, लेकिन एक बार जब ये अपना मन बना लेते हैं, तो अपनी योग्यता और काबिलियत के बूते किसी मुद्दे पर समझौता करने में भी दृढ़ता दिखाते हैं। 

2019 में जीत की संभावना
चीनी मीडिया की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी की जीत से 2019 के चुनाव में मोदी की जीत की संभावना प्रबल हुई है और मोदी सरकार को दूसरा कार्यकाल मिल सकता है। चीन में रणनीतिक मामलों के जानकार इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि मोदी के मजबूत होने से भारत और चीन के संवेदनशील रिश्तों पर क्या असर होगा? गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीमा मसलों को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ी है।
 
बोल्ड फैसलों से दिए संकेत
लेख में ये भी कहा गया है कि नोटबंदी जैसे बड़े और बोल्ड फैसलों और वैश्विक मंच पर मोदी की प्रखर आवाज ने एक नए भारत को दुनिया के सामने रखा है। विदेश नीति के मामले में मोदी की अगुवाई में भारत ने पहले की रक्षात्मक नीति को किनारे किया है। और दूसरे देशों के मामलों में अपने हित को प्राथमिकता देते हुए बोल्ड फैसले लिए हैं।
 
मोदी को बताया 'मैन ऑफ एक्शन' 
मोदी को इस लेख में 'मैन ऑफ एक्शन' और 'हाईलाइन एटीट्यूड' वाला बताया गया है। चीनी मीडिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की घरेलू और विदेश नीति में तेजी से बदलाव आए हैं। भारत की पुरानी रक्षात्मक नीति बदली है और अब पहले से ज्यादा आक्रामक रुख के साथ भारत वैश्विक मंचों पर खड़ा हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »