19 Apr 2024, 23:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत को हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है: हाफिज सईद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 9:07PM | Updated Date: Sep 30 2016 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और 26-11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने धमकी दी कि ' हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है।' हाफिज ने कहा कि अब पता चलेगा कि पाकिस्तान के फौजी किस तरह इंतकाम लेते हैं।

एलओसी के उस पार आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा, 'हर एक भारतीय नागरिक को सबक सिखाया जाएगा कि वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक होता क्या है। अब पाकिस्तान की सेना भारत को बताएगी कि सर्जिकल हमले क्या होते हैं।'

वहीं, कई राजनेताओं और रक्षा विशेषज्ञों ने हाफिज सईद की इस धमकी की निंदा की है। राजनेताओं ओर रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम और ऐसे आतंकी तत्वों पर लगाम लगाने के लिए तैयार है। हाफिज सईद की इस धमकी से एक बार फिर यह बात साबित होती है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आका बेरोक-टोक खुलेआम घूमते हैं। पाकिस्तान की सरकार का उन पर कोई वश नहीं चलता।
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 70 तक हो सकती है। पाकिस्तान अब दुनिया की नजर से इस सर्जिकल ऑपरेशन को छिपाने के लिए आतंकवादियों की लाशों को वहीं दफना रहा है। समझा जाता है कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »