18 Apr 2024, 16:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्‍तान सेना बलूचिस्‍तान पर बरपा रही हैै कहर: ब्रहुमदाग बुगती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2016 8:24PM | Updated Date: Aug 27 2016 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। बलूचिस्तान के एक शीर्ष नेता ने शनिवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षाबल बलूचिस्तान में 'मानवाधिकारों का भीषण उल्लंघन' कर रहे हैं। उन्होंने बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन में भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग भी की है।

ब्रबुगती बुगती  ने मोदी का शुक्रिया अदा किया

'बलूच रिपब्लिकन पार्टी' के अध्यक्ष एवं बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबमोदी का शुक्रिया अदा कियार खान बुगती के पोते ब्रबुगती हुमदाग़ बुगती ने हाल में बलूचिस्तान में हालात का मुद्दा उठाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि 10 साल पहले पाकिस्तानी सेना के साथ एक मुठभेड़ में नवाब अकबर खान बुगती मारे गए थे।

पाक मानवाधिकारों को उल्‍लंघन कर रहा है

स्विटजरलैंड में रह रहे बुगती ने संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में बलूच लोगों के बीच जनमत संग्रह कराने की मांग करते हुए कहा, 'पाक सुरक्षा बल मानवाधिकारों के बेइंतहां उल्लंघनों में संलिप्त रहे हैं। हम लोग किसी भी हाल में पाकिस्तान के साथ अब और नहीं रहना चाहते।'

दादा को दी श्रद्धांजलि 

अपने दादा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के संबंध में स्विट्जरलैंड गए बुगती ने फोन पर हुई बातचीत में अमेरिका, नाटो देशों, इस्राइल और भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया कि वे उनकी लड़ाई में उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आजादी के आंदोलन पर वह पीछे नहीं हटने जा रहे हैं।

बुगती ने दावा, बलूचिस्तान में हवाई बमबारी

बुगती ने दावा किया कि बलूचिस्तान में हवाई बमबारी, गैसों का इस्तेमाल रोजाना की बात हो गई है और यह क्षेत्र गुमशुदा लोगों की वैश्विक राजधानी बन गया है। उन्होंने कहा, 'हम राजनीतिक लोग हैं। हम इसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहते हैं। लेकिन, अब किसी भी हाल में हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते। हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। हम इतने मूर्ख नहीं हैं जो बार-बार पाकिस्तान के साथ अपनी किस्मत आजमाएं। हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के लिए तैयार हैं।'

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »