19 Apr 2024, 12:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में आत्मघाती हमला, 80 की मौत, 231 अन्‍य घायल, ISIS ने ली जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2016 7:33PM | Updated Date: Jul 24 2016 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई। धमाके जिस जगह पर हुआवहां हजारा समुदाय के हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे थे। धमाके में 231 से अन्‍य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में घायल लोगों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। यह धमाका काबुल के देह मजांग चौक पर हुआ। यहां लोग प्रस्तावित बिजली आपूर्ति लाइन का रास्ता बदलने के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे।

ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट से जुड़ी अमाक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दो लड़ाकों ने काबुल में "शिया समुदाय की भीड़ में विस्फोटकों से धमाका किया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »