29 Mar 2024, 16:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी के सिनेमा हॉल में जबरदस्त फायरिंग, 50 घायल, हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2016 8:51PM | Updated Date: Jun 24 2016 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्मनी। एक हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया जब उसने यहां एक सिनेमाघर में फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था। पुलिस के मुताबिक अफरातफरी में कुछ लोगों को चोटें आई हैं लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। आरोपी ने मॉस्क पहना हुआ था। पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसने सिनेमाघर में चार फायर होने की आवाज सुनी है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया। पुलिस ने जब राहत कार्य शुरू किया तो आंसू गैस गोले फेंकने से करीब 25 लोगों की हालत खराब हुई। आरोपी का यहां सिनेमाघर में हथियार के साथ आने के मकसद का खुलासा नहीं हुआ है। यह भी बताया जाता है कि आरोपी की बंदूक भी नकली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »