20 Apr 2024, 05:13:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के हाथ से फिसली केरल की सत्ता, BJP में छाई खुशी की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2016 11:24AM | Updated Date: May 19 2016 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना की शुरुआती रुझान में कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका लगा है। केरल में उसके सत्ता से वापस होने के आसार हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में वामदलों से गठबंधन करने के बाद भी उसका सफाया हो गया। असम में उसकी सरकार को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। 
 
कांग्रेस ने कबूल की हार
रुझानों के साफ होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। केरल में कांग्रेस की हार को कबूल करते हुए उसके सीनियर नेता पीसी चाको ने कहा कि पार्टी इस पर गंभीरता से विचार करेगी। हार की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि केरल में पार्टी की हार से निराश हूं। कांग्रेस को इस कमी की समीक्षा करनी होगी। 
 
मोदी सरकार के कामकाज पर बढ़ा भरोसा
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने चुनाव परिणामों पर काफी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि असम में बीजेपी सरकार बना रही है। केरल में हमने खाता खोला है और पश्चिम बंगाल में हम मजबूती से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार के कामकाज और बीजेपी की नीतियों में भरोसा जताया है। 
 
शाबास केरल
दूसरी ओर केरल में लेफ्ट गठबंधन की जीत पर सीपीएम नेता वृंदा करात और प्रकाश करात ने कहा कि शाबास केरल।  पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हार के रुझान पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »