19 Apr 2024, 19:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज सईद ने बोला मोदी पर हमला, 26/11 पर बहाए आंसू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2015 2:44PM | Updated Date: Aug 31 2015 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। कुख्यात आतंकी संगठन जमात-उल-दवा प्रमुख हाफिज सईद ने आंतकियों द्वारा मुंबई में किए गए हमले की निंदा की है। एक टीवी शो के दौरान हाफिज ने 2008 में मुंबई मे निर्दोष लोगों की हत्या करने के लिए आतंकवादियों की निंदा की। हाफिज सईद ने पहली बार इस हमले को लेकर घडियाली आंसू बहाते हुए इस हमले की निंदा की है।


शो के दौरान हाफिज ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता टूटने पर भी अपने विचार रखे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जम कर हमले बोलते हुए उसने कहा कि भारत जंग का जनून फैला रहा है।


सईद ने हाली ही में रिलीज सैफ अली और कबीर की फिल्म ‘फैंटम’ के बहाने भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। एआरवाई न्‍यूज को दिए इंटरव्‍यू में उसने कहा कि यह फिल्‍म मोदी की पाकिस्‍तान विरोधी नीति और उसे (हाफिज को) बदनाम किए जाने की सजिश का हिस्सा है। सईद ने कहा, “मोदी ने जो पॉलिसी पाकिस्तान के खिलाफ जाहिराना शुरू कर रखी है, यह फिल्म भी उसी पॉलिसी का हिस्सा है।”


हाफिज को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टर माइंड माना जाता है। भारत पाकिस्तान को इस मामले में पुख्ता सुबूत सौंप चुका है। बावजूद इसके पाकिस्तान में हाफिज खुला घूमता है। हाल ही में भारत में गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी ने भी स्वीकार किया है कि उसे हाफिज के बेटे ने ट्रेनिंग दी थी।


जम्मू के मीरां साहिब में ज्वांइट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ के दौरान नावेद ने बताया कि उसे उत्तरी कश्मीर के साथ लगते गुलाम कश्मीर में मुजफ्फराबाद के कंडी हबीबउल्ला इलाके में 21 दिन की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसमें उसे एके-47 से लेकर अन्य स्वचालित हथियारों को चलाने व ग्रेनेड फेंकने के अलावा बारूदी सुरंग बिछाने का प्रशिक्षण दिया गया।


ट्रेनिंग के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर व मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के बेटे तल्ला हाफिज सईद ने उसे जेहाद का पाठ पढ़ाया था, जिसमें उसने उसे कश्मीर में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया और कहा कि वहां पर मुसलमान सुरक्षित नहीं है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »