25 Apr 2024, 06:00:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पराग्वे ने दक्षिण अमेरिकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:23PM | Updated Date: Feb 18 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। पराग्वे ने डेंगू और कोरोना  वायरस संक्रमण को देखते हुए दक्षिण अमेरिकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि डेंगू और कोरोना वायरस तथा खसरे की समस्याओं को देखते हुए पराग्वे दक्षिण अमेरिकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक आपात बैठक बुला रहा है ताकि इस क्षेत्र की स्थिति का आकलन कर  सही रणनीति को अंजाम दिया जा सके। इस बैठक का आयोजन बुधवार को असुनसियोन में होगा और इसमें अर्जेंटीना, पराग्वे , उरूग्वे तथा ब्राजील के अलावा अन्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री  हिस्सा लेंगें। गौरतलब है कि पराग्वे संसद ने सोमवार को डेंगू महामारी के चलते देश में स्वास्थ्य आपातकाल लगाए जाने को मंजूरी दे दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »