29 Mar 2024, 08:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में विस्फोट में तीन मरे, 15 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 1:19AM | Updated Date: Feb 18 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के क्वेटा में सोमवार शाम भीड़भाड़ वाली सड़क पर विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गयी और अन्य 15 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बचाव कर्मियों ने मीडिया को बताया कि शहर के शहरा-ए-इकबाल रोड में आज शाम भीड़ भाड़ वाली सड़क पर विस्फोट हुआ। इस हादसे में मारे गए लोगों और अन्य 15 घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। 
 
स्थानीय मीडिया ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है जबकि घायलों में  चार की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है जबकि बम निरोधक दस्ते बम के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास में लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने हालांकि मीडिया के बताया कि उन्हें आशंका है कि यह बम विस्फोट हो सकता है क्योंकि उन्हें मौके पर बॉल बियरिंग के कुछ निशान मिले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »