29 Mar 2024, 19:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन से जापानी नागरिकों को लेकर जापान पहुंचा पांचवा विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 10:05AM | Updated Date: Feb 17 2020 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। चीन सहित 25 देशों में फैले नोबेल कोरोना वायरस के कारण जापानी नागरिकों को वुहान से लेकर जापान का पांचवां विमान सोमवार की सुबह टोक्यो पहुंच गया। इस विमान में 36 जापानी नागरिक सहित 29 चीन के नागरिक शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों की मेडिकल जांच करेंगे और यह पता लगाएंगे कि इनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रसित है या नहीं।  

सूत्रों के मुताबिक यह जापान का आखिरी विमान था जो चीन से अपने नागरिकों के बाहर निकाल कर लाया है। अब तक 763 यात्रियों को चार विमानों में चीन के हुबेई प्रांत से जापान लाया जा चुका है। रविवार को टोक्यो नगर निगम प्रशासन ने कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आने की पुष्टि की थी। इससे पहले जापान में 53 मामलों की पुष्टि हुई थी। कुल 3711 यात्री और चालक दल के सदस्य जापान आए हैं जिनमें से 355 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »