28 Mar 2024, 16:46:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेडागास्कर के चक्रवात प्रभावितों की मदद के लिए रवाना हुआ ‘ऐरावत’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 3:33PM | Updated Date: Jan 29 2020 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मेडागास्कर के चक्रवात प्रभावित लोगों की मदद के लिए नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ शुरू करते हुये अपने जहाज ऐरावत को वहाँ के लिए रवाना कर दिया है। नौसेना ने आज बताया कि एक मिशन पर दक्षिणी हिंद महासागर में तैनात ‘ऐरावत’ को उत्तरी मेडागास्कर के एंटसिरानाना द्वीप की ओर भेजा गया है। मेडागास्कर की सरकार की ओर से मदद का अनुरोध मिलने के बाद ऐसा किया गया है। हिंद महासागर में स्थित देश मेडागास्कर में चक्रवात ‘डिआने’ से भारी तबाही हुई है।
 
बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुये हैं। भारतीय नौसेना का पोत वहाँ भारतीय दूतावास और मेडागास्कर की सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। बाढ़ प्रभावित इलाके में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा खाना, पानी और अन्य जरूरी राहत सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। नौसेना ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और वह मेडागास्कर के लोगों को हर प्रकार की जरूरी मदद देने के लिए तैयार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »