29 Mar 2024, 19:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में भूकंप के जोरदार झटके, चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:32PM | Updated Date: Jan 25 2020 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के पश्चिमी प्रांत एलज़ीज में शुक्रवार को आये 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटकों के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी है और दो अन्य लोग घायल हो गए। तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सयलु ने यह जानकारी दी। बोगाजीकी विश्वविद्यालय और भूकंप अनुसंधान संस्थान की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात को 08:55 बजे सिवरिस जिले में आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.5 मापी गयी है।
 
सुलेमान ने टीवी पर जारी बयान में कहा कि शुरुवाती रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के कारण चार या पांच इमारतें ढह गयी है और करीब दस इमारतों को नुकसान पंहुचा है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिŸक इमारतों के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूकंप इतना जोरदार था कि आस-पास के चार प्रांतों में भी झटके महसूस किये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »